आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय; 1 दिन में सालो की गंदगी साफ

आंतों की सफाई करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा हम इस पोस्ट में बात करेंगे कि आप अपने आंतों की सफाई  घरेलू उपाय से कैसे कर सकते हैं, वह भी  बिलकुल आसानी से अगर आपको सुबह पेट साफ होने की समस्या होती है, हमेशा ऐसा महसूस होता है जैसे आपका पेट पूरे तरीके से साफ नहीं हुआ है, बार-बार मल त्याग के लिए आपको जाना पड़ता है, 

तो ऐसे में संभावित रूप से कहा जा सकता है कि आपकी पेट की आंत सही प्रकार से कार्य नहीं कर पा रही हैं जिसकी वजह से आपके शरीर को खाना भी नहीं लगता है, और आपका स्वास्थ्य खराब होते चला जाता है जिसके परिणाम स्वरुप आपको आपके शरीर में कई सारे दुष्परिणामों के लक्षण भी दिखाई देने लग जाते हैं, इसलिए आंतों की सफाई बहुत जरूरी है।

आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय
आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय

कौन सी ऐसी गलती आप जाने अनजाने में करते हैं जो आपके आंतों की सफाई नहीं रखती ? और हम अंत में बात करेंगे आयुर्वेदिक इलाज के बारे में जिसे अगर आपने हफ्ते में एक बार भी कर लिया तो आपकी लंबे समय से चली आ रही आंत की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय

अब हम बात करते हैं उस आयुर्वेदिक  नुस्खे की जिसे आपको हफ्ते में सिर्फ एक बार करना है जिससे आप अपने आंतों की सफाई और स्वस्थ रख सकते हैं आपको किसी छुट्टी के दिन वक्त निकाल करके आपको  पहले  हल्का गर्म पानी पी लेना है, उसके बाद एक चम्मच सौफ को एक गिलास पानी में तब तक उबलते रहे, जब तक एक गिलास का पानी घट करके आधा गिलास बच जाये,

अब इस पानी को छान करके रख लें, जब यह पानी हल्का गुनगुना रह जाए तब आप इसमें के अंदर एक चम्मच कैस्टर ऑयल को मिला करके इसको एक बार में पूरा पी जाएं कैस्टर ऑयल का यह लक्षण होता है कि, यह आपके शरीर में नहीं टिकता यह आपके शरीर से जल्दी निकलने की कोशिश करेगा इसलिए,

आपको यह नुस्खा उसी दिन अपनाना है जिस दिन आप पूरा दिन घर पर रहे आपके शरीर में जाने के कुछ देर बाद ही आपको दिन में करीब 3 से 4 बार वॉशरूम जाना पड़ेगा, यह आपके आंतों को पूरी तरीके से साफ कर देगा और आपके पेट को भी मुलायम करेगा, मगर ध्यान रहे आपको इस हफ्ते में सिर्फ एक बार करना है, जिससे आंतों की सफाई हो जायेगी।

आंतों में जमी गंदगी को कैसे निकाले

आयुर्वेद में वर्णित है की आपको मल त्याग करने में उतना ही समय लगना चाहिए जितना आपको मूत्र त्याग करने में लगता है, मगर आंतों की सफाई ना होने की वजह से और आजकल तेजी से लोगों के खानपान के बदलते तरीकों की वजह से 15 से 20 मिनट तक बाथरूम में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता, बहुत ज्यादा जोर लगाने के बाद भी पूरी तरीके से पेट साफ नहीं होता,

और अंदर से संतुष्टि नहीं मिलती , अगर ऐसे लक्षण आपको दिखाई देते हैं तब आप यह समझ लीजिए कि आपकी आंतों में गंदगी इकट्ठी होती जा रही है जिसकी वजह से आपके शरीर में छोटी से बड़ी बहुत सारी समस्याओं को जन्म देती है

आंतों की खराबी के क्या लक्षण है?

आंतों की सफाई न होने पर आप को अनेक प्रकार के लक्षण देखने को मिलेगा जिसमें से मुख्य रूप से

  1. सांस से बदबू आना
  2. गैस पास होने पर बहुत गंदी स्मेल आना
  3. खाना खाते ही पेट का फूल जाना
  4. भूख का लगना कम होना
  5. चेहरे पर पिंपल्स का आना
  6. और बालों का झड़ना या फिर सफेद होना शुरू हो जाता है 
  7. यह इसके शुरुआती लक्षण होते हैं लेकिन अगर आप ध्यान नहीं देते हैं तब यही समस्या आगे चलकर के आपको
  8. आईबीएस ( IBS ) 
  9. बवासीर 
  10. पेट के अल्सर का रूप ले सकती है 

इसलिए आपको अपने आंतों की सफाई के स्वास्थ्य के बारे में सोचना बहुत जरूरी है,  बात करते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रख करके आप अपने आंतों  को स्वस्थ और साफ रख सकते हैं

आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय
आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय

आंतों को जल्दी से कैसे साफ करें?

1.भरपूर मात्रा में पानी पिए

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तब आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, और साथ में मल त्याग करते वक्त आपका माल आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है, अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो माल सॉफ्ट होने की बजाय कड़ा बनेगा, जिसको आपके शरीर से पास करने में मुश्किल आएगी, इसलिए आपको प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

2. आंतों की सफाई के लिए पानी

आपको हमेशा ब्रेकफास्ट के 1 घंटे बाद हल्का गर्म पानी पीना चाहिए या फिर लंच के 1 से  1:30 घंटे पहले हल्का गर्म गुनगुना पानी पीना चाहिए, आप लंच के बाद 1 घंटे के समय अंतराल पर हल्के गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

3. फाइबर युक्त भोजन करें 

बदलते जीवन शैली के चलते लोग आजकल फाइबर युक्त भोजन को छोड़कर के मैदे से बनी चीजों की तरफ तेजी से आकर्षित होते हैं, लेकिन आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि, आपको अपने भोजन में प्रतिदिन फाइबर से बनी हुई चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए, जिसकी वजह से आपकी आंत नियमित रूप से साफ और स्वस्थ रहती हैं, और आपको मल त्याग करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती।

पाचन तंत्र मजबुत करना है तो ध्यान में रखो 5 बात : पाचन शक्ति बढ़ेगी जल्दी से 

4. बाजरे का आटा

घर में रोटी बनाते वक्त आपको अपने आटे में थोड़े से बाजरे का आटा या फिर चने के आटे को मिक्स करके रोटी बनानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके आते में फाइबर की मात्रा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी और आपकी आंत साफ और स्वस्थ रहेगी और खाना आपके शरीर को भी लगेगा।

5. ओट्स

आप अपने नियमित भोजन में ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ओट्स के अंदर घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों को साफ रखने में मददगार साबित होते हैं, ओट्स को आप दूध के साथ नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

6. दाल का सेवन

हमेशा कोशिश करें कि आप ऐसी दाल का सेवन करें जो छिलके के साथ पकाई जाती हैं, ऐसी दाल का सेवन ना करें जिसका छिलका उतार लिया जाता है, छिलके से युक्त दाल में फाइबर की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपके  आंतों  साफ को साफ रखता है।

मल सख्त होने का कारण क्या है?

आंतों को नियमित रूप से साफ रखने के लिए आपको चाय, काफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, और अल्कोहल से दूर रहना चाहिए | क्योंकि यह ऐसे पर पदार्थ हैं जो आपके शरीर के अंदर मौजूद पानी को सोख लेते हैं, जिसकी वजह से आपका मल सुखा और सख्त  हो जाता है और सही प्रकार से नहीं पचता है

इसलिए इनका सेवन आपको जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए हो सके तो सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना गर्म पानी पीना चाहिए, बर्फ वाला या ठंडा पानी गलती से भी उपयोग में ना ले यह आपके शरीर पर बुरा असर डालता है।

आंतों के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

अब हम बात करेंगे कि अपने हाथों को नियमित रूप से साफ रखने के लिए आपको अपने डाइट में कौन से फलों को शामिल करना चाहिए जो आपको विटामिन मिनरल्स पोषण और विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिशन देने के साथ-साथ पे नियमित रूप से आंतों की सफाई रखने में भी मददगार साबित होते हैं । 

  • अंगूर
  • अमरूद
  • केला
  • पपीता
  • एक से दो अंजीर 

आंतों की सफाई के लिए गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए 

ऐसी गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए और अगर आप से जाने अनजाने में ऐसी गलती हो रही हैं, तो आप उसे जल्द से जल्द सुधार लीजिए वरना आगे चलकर के यह छोटी-छोटी गलतियां एक बड़ी समस्या का कारण बन सकती हैं।

आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय
आंतों की सफाई करने के लिए घरेलू उपाय

1. जल्दी-जल्दी खाना खाना

कई लोग इतना जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं कि खाना मुंह में सही प्रकार से चबाकर नहीं खाते खाने को बिना चबाए ही निकल जाते हैं, जिसकी वजह से वह खाना पेट में जाकर के सही प्रकार से नहीं पचता  है और आंतों  में जाकर के जमा होता रहता है और कब्ज, पेट साफ न होने जैसी समस्या को जन्म देने का कारण बनता है, इसलिए खाने को धीमे-धीमे और पूरे तरीके से चबाकर के खाएं।

2. खाना खाने का समय निर्धारित रखें

कई लोग अपने खाने को निर्धारित समय पर पर प्रतिदिन नहीं करते, वह दिन में किसी भी समय खाने को खाने लग जाते हैं, आपको ऐसी गलती नहीं करनी है आपको प्रतिदिन अपने खाने के समय को निर्धारित करना होगा और एक निश्चित समय पर ही आपको भोजन करना चाहिए।

3. बार-बार आंतों को साफ करने वाली दवा खाना

अपने आंतों की सफाई रखने के लिए लोग आजकल दवा का इस्तेमाल भी करने लगे हैं, आप दवा के इस्तेमाल से थोड़े से समय के लिए इस समस्या से निजात पा सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपनी आंतों को लंबे समय तक साफ और स्वस्थ रखना है तब ऐसे में आपको अपने खान-पान के तरीकों पर विशेष रूप से ध्यान देना, होगा बार-बार पेट साफ करने वाली दवा खाकर के आप अपने आंतों को कमजोर बना देंगे इसलिए बार-बार दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आंतों के लिए कौन सा योगा करें?

आपको प्रतिदिन योगा जरूर करना चाहिए जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं, आंतों  को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आप प्रतिदिन 5 मिनट कपालभाति कर सकते हैं, कपालभाति करने से आपका ब्लड का फ्लो बढ़ता है, और आपके सभी अंदरूनी ऑर्गन्स की एक तरह से मसाज हो जाती है

मेरी आंत पूरी तरह से खाली क्यों नहीं हो रही है? 

फास्ट फूड जैसे की समोसा, कचोरी, बर्गर, पिज़्ज़ा, मोमोज, ब्रेड इत्यादि ऐसे फास्ट फूड है जिनमें मैदे की भरपूर मात्रा होती है, और इसमें फाइबर की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती, इसलिए ऐसे भोजन हमारे आंतों में जाकर चिपकता हैं जिसकी वजह से आंतों की सफाई नहीं हो पाती है और विभिन्न प्रकार की आंतों से संबंधित बीमारियों को जन्म देते हैं, इसलिए हमें ऐसे फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए।

Follow on YouTube 

 

Author

  • MedicoSutra health website icon , logo

    This content is part of MedicoSutra’s verified health information series. It is written and edited by professionals after detailed discussions with qualified doctors, specialists, and medical researchers — ensuring each fact is accurate, current, and trustworthy.

    View all posts
Share this on
WhatsApp Free Chat on WhatsApp

💬 MedicoSutra Health Support

Ask your health query below or choose an option:

MedicoSutra YouTube Carousel

Latest Health Videos from MedicoSutra

Stay informed with expert medical guidance and wellness tips

Loading latest videos...

Scroll to Top
सावन में दही खाने से क्या होता है, ऐसे लोग बच के रहे लौंग का फूल किसे नहीं खाना चाहिए ? दांतों में पानी लगना घरेलू उपाय से दूर होगा कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट के लक्षण; Covishield Vaccine side effects लव ब्रेन डिसऑर्डर; तुरंत 5 तरीके से बचाएं खुद को