आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है: हमारे शरीर में आयरन केवल खून बनाने वाला तत्व नहीं है बल्कि यह हमारे दिमाग के विकास न्यूरो ट्रांसमिशर के निर्माण कार्य और याददाश्त को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैइसलिए जब शरीर में आयरन की कमी होती है तब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आयरन की कमी से हमारे दिमाग पर क्या असर होता है?

कई वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार आयरन की कमी से मस्तिष्क के महत्वपूर्ण संरचनाएं प्रभावित हो हो सकती हैं जिसमें मुख्य रूप से हिप्पो कैम्पस है जो हमारी याददाश्त और सीखने की क्षमता से जुड़ा होता है। इस लेख में विस्तार से हम जानेंगे। कि आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है? और यह समस्या बच्चों युवाओं और बुजुर्गों में के इस प्रकार अलग अलग असर दिखा सकती है या उनके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है?
1. ऑक्सीजन की कमी
सबसे पहला प्रभाव यह होता है कि हमारे शरीर में आयरन की कमी होने से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिस होनोग्लोबिन का काम होता है हमारे शरीर के हर अंग तक आक्सीजन को पहुँचाना और दिमाग की हर एक कोशिका को ऊर्जा देना और नई कोशिका को बनने में। मदद करना इसलिए जब आयरन कम हो जाता है। तो दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है यही कारण है कि आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है यह समझने के लिए ऑक्सीजन की कमी सबसे महत्वपूर्ण कारण माना जाता है।
जिसके लक्षण कुछ इस प्रकार हैं –
- दिमाग का बहुत जल्दी थक जाना ।
- किसी एक जगह पर ध्यान न लगना।
- थोड़ा सा काम करने में थकान महसूस होना।
- किसी चीज के बारे में सोचने में अधिक समय लगना।
2. याददाश्त कमजोर होना
हमारे मस्तिष्क का एक हिस्सा जिसे हिप्पो कैम्पस कहते हैं यह मेमोरी के लिए जिम्मेदार होता है। अर्थात हम जो कुछ भी याद रखते हैं उसको स्टोर करके रखता है। कई रिसर्च और अध्ययन करने पर यह पता चला है कि आयरन की कमी होने पर हिप्पो। कैंपस की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो सकती है और मानव मस्तिष्क में बनने वाले न्यूरॉन का विकास कम हो सकता है।
हाल ही के एक अध्ययन में पाया गया कि शरीर में आयरन की कमी होने से हिपो कैंपस। में न्यूरान के डेन्ड्राइट्स वाले हिस्से छोटे और व्यवस्थित हो जाते हैं जिससे सीखने और याद रखने की क्षमता प्रभावित होती है।
इसलिए जब लोग पूछते हैं कि आयरन। की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है तो उसका सबसे बड़ा प्रभाव याददाश्त और सीखने की क्षमता पर पड़ सकता है।

आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है
3. न्यूरो ट्रांसमीटर असंतुलन
हमारे मस्तिष्क में मैसेज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए कई केमिकल मैसेंजर होते हैं। जिन्हें हम बायोलॉजी की भाषा में न्यूरो ट्रांसमीटर कहते हैं। ये केमिकल हो सकते हैं। जैसे डोपामीन सेरोटोनिन इत्यादि आयरन आयरन इन्हीं न्यूरो ट्रांसमीटर को बनाने वाले। एंजाइमों के लिए अति आवश्यक होता है।
जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो डोपामिन कम बनने लगता है और। मूड बार बार प्रभावित होता है। इसके साथ मानसिक ऊर्जा बहुत कम हो जाती है। इसलिए कई वैज्ञानिक यह मानते हैं कि आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है? इसका संबंध सीधे मूड और मानसिक स्वास्थ्य से भी हो सकता है
4. ध्यान और एकाग्रता में कमी
शरीर में आयरन की कमी होने पर दिमाग की ऊर्जा उत्पादन करने वाली प्रणाली भी प्रभावित हो सकती है। रिसर्च में पाया गया कि आयरन की कमी से दिमाग के ऊर्जा मेटाबॉलिज्म से जुड़े कुछ मुख्य प्रोटीन बदल जाते हैं। और दिमाग के।
स्ट्रायटम और हिपो कैम्पस के क्षेत्रों में मेटाबोलिक रूप से बदलाव होने की संभावना बढ़ जाती है।
जिसके कारण किसी एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित करना कठिन हो जाता है जैसे पढ़ाई में मन नहीं लगता और व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ बार बार बताते हैं कि आयरन की कमी से दिमाग दिमाग का स्वास्थ्य सीधे तौर पर जुड़ा हो सकता है।
5. बच्चों के दिमागी विकास पर प्रभाव
बच्चों के शरीर में आयरन सबसे महत्त्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। बचपन में यदि बच्चों में आयरन की कमी हो जाती है तो ऐसे में उनके दिमाग का विकास धीमा हो सकता है। अधिक उम्र होने के बावजूद बच्चा कम उम्र के बच्चों की तरह व्यवहार करता हुआ दिख सकता है। इसके साथ न्यूरांस का निर्माण भी प्रभावित हो सकता है जिससे बच्चा किसी भी चीज़ को जल्दी सीख या समझ नहीं पाता।
इसके साथ या दास की कमी हो जाती है और बच्चा छोटे उम्र से ही चीजों को याद रखने में बहुत मुश्किलों का। सामना करता है कुछ अध्ययन में यहां तक पता चला है कि शुरुआती जीवन में आयरन की कमी से मस्तिष्क के कुछ हिस्सों का आकार भी प्राकृतिक रूप से नहीं बढ़ पाता अर्थात मस्तिष्क। का आकार भी कम हो सकता है इसलिए बच्चों के संदर्भ में आयरन। की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है?यह समस्या बहुत गंभीर मानी जाती है।
6. आयरन की कमी से व्यवहार और मानसिक स्थिति
कुछ लोगों को लगता है कि आयरन। की कमी केवल शारीरिक कमजोरी पैदा करती है परंतु यह गलत है आयरन। की कमी शारीरिक मानसिक विकार के साथ-साथ हमारे व्यवहार में भी कई बदलाव ला सकती है।
जैसे कि-
- चिड़चिड़ापन।
- अधिक चिंता करना।
- मानसिक रूप से सुस्त रहना।
- सामाजिक व्यवहार में बदलाव।
वैज्ञानिक समीक्षाओं के अनुसार। आयरन की कमी कॉग्नेटिव फंक्शन व्यवहार और मोटर स्किल। को भी प्रभावित कर सकती है ऐसे व्यक्ति जिनमें आयरन की कमी है उनके मूड के बारे में कोई पता नहीं लगा सकता कि वह अगले पल क्या कर सकते हैं।

7. शरीर में अधिक समय तक आयरन की कमी हो तो क्या होगा?
शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी रहने से यह हमारे तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है जिससे कुछ समस्याएं जैसे कि रिस्टलेस सिंड्रोम, माइग्रेन और न्यूरोलॉजिकल कमजोरी भी हो सकती है। रिसर्च करने में यह पता चला कि आयरन की कमी न्यूरल नेटवर्क और सिनेप्स (जो हमारे संदेश को एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन में ट्रांसफर करता है) की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकती है, और मैसेज को भेजने में और रिसीव करने में अधिक समय लग सकता है।
8. आयरन की कमी होने से मानसिक ऊर्जा और सोचने की क्षमता का कम होना
मानव मस्तिष्क हमारे दिमाग को हर वक्त लगातार ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तब ऑक्सीजन की सप्लाई भी बाधित होती है। ऐसे में माइटोक्रियल ऊर्जा का उत्पादन प्रभावित हो सकता है जिससे दिमाग को ऊर्जा नहीं मिलती है। यदि यह ऊर्जा कम मिलेगी तो दिमाग की कोशिकाएं धीमी गति से काम करना शुरू कर। देती हैं,
जिससे इंसान मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है। ऐसे में देखा जाता है कि जिस व्यक्ति को आयरन की कमी है उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा, किसी भी चीज़ को सोचने में अधिक समय लगाता है। और उसकी मानसिक स्पष्टता कम हो गई है अर्थात हमेशा कन्फ्यूजन में रहता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर कहते हैं कि आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है? इसका सबसे सामान्य लक्षण है ब्रेन फाग।
9. आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है – निष्कर्ष
अब तक की मिली वैज्ञानिक जानकारी और शोध से यह स्पष्ट है कि आयरन की कमी दिमाग पर सीधा असर हो सकता है। यह केवल एक साधारण समस्या नहीं है बल्कि यह मस्तिष्क की कई महत्वपूर्ण प्रक्रिया और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है जैसा कि आपने इस लेख आयरन की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है में पढ़ा?
हमारे न्यूरो डॉक्टर अनूप यह बताते हैं कि जिन मरीजों में आयरन की कमी होती है उनमें मुख्य रूप से
- याददाश्त का कमजोर होना,
- ध्यान और एकाग्रता में कमी,
- न्यूरो ट्रांसमीटर असंतुलन।
- मानसिक ऊर्जा और व्यवहार में बदलाव अक्सर देखने को मिलता है।
बच्चों में दिमाग का विकास बहुत धीमा होता है इसलिए डॉक्टर अनूप यह कहते हैं कि संतुलित आहार नियमित स्वास्थ्य जांच और समय समय पर उपचार द्वारा आयरन के स्तर को बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस पहल में मेडिकोसूत्र अपने ऐप में ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन, डाइट कैलकुलेटर जो आपको यह बताता है कि आप एक दिन में कितनी कैलरी और कौन से माइक्रो न्यूट्रिएंट्स खा रहे हैं? इससे आप अपनी डाइट को अच्छे से ट्रैक कर पाएंगे। इसके साथ लाइव टेस्ट की सुविधा भी देता है। अधिक जानकारी के लिए। App को Play store से डाउनलोड कर सकते हैं।
“केयर के साथ साथ स्मार्ट प्रिवेंशन! मेडिकोसूत्र है तो नो टेंशन”



