ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका; 5 वैज्ञानिक विधियाँ

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका; वैसे तो ठंडी में आंवला खाने के कई तरीके होते हैं, परंतु इस लेख में हम ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका जानेंगे, लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि वाला सर्दियों में आपके स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए जरूरी क्यों है? आंवला जिसको भारत में गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर लोगों को जब विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है,

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका
ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका

ऐसे में आंवला एक पावर हाउस की तरह काम करता है। अक्सर सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसमें मध्य उम्र का वर्ग अधिक शामिल होता है। वैसे तो सर्दी का मौसम बच्चे, जवान और बूढ़े सभी को प्रभावित करता है, पर इसका ज्यादातर असर अधिक उम्र के लोगों को होता है ऐसे में आंवला एक संजीवनी बूटी की तरह काम करता है चलिए हम जानते हैं की ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका कच्चा आंवला को साफ पानी से धूल करके खाना शामिल है। परंतु इसके अलावा आंवला खाने के कई ऐसे अन्य तरीके हैं जो ठंडी में आंवला खाने के फायदे को और अधिक बढ़ा देते हैं और खाने में स्वाद से भरपूर होते हैं।

कच्चा आंवला

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका है कच्चे आंवला को साफ पानी से धूल करके खाएं। सुबह खाली पेट एक कच्चा आंवला चबा चबा करके खाने से आपको आंवले में मौजूद अधिकतम पोषक तत्व मिलते हैं। जब आंवला कच्चा होता है तब उसमें विटामिन-सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। यदि आपको कच्चा आंवला खाने में कसावपन या खट्टा लगता है तो आप उसे पर थोड़ा सा सेंधा नमक लगा कर खा सकते हैं।

आवाले का जूस बनाकर

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका में दूसरा तरीका है ताज आंवाले का जूस बनाकर के रोज ठंडी में पीना। आंवाले का जूस बनाने के लिए रोजाना सुबह आंवला को 20 से 30 ML पानी में मिलाकर के उसका जूस बना लें इसके बाद उस जूस को एक कप गुनगुने पानी में मिला करके चाय की तरह पी जाइए।
यदि आपको पल्प पसंद नहीं है, तो उसको छान करके पहले से अलग निकाल ले और उसमें प्राकृतिक रूप से प्राप्त शहद मिलाकर के सेवन कर सकते हैं। इससे आंवाले का पल्प मीठा और स्वादिष्ट लगेगा और आंवला में मौजूद सभी पोषक तत्व आपको मिल सकते हैं।

आवाले का मुरब्बा

सर्दियों में आवाले का मुरब्बा खाना बहुत समय से प्रचलन में है और यह ठंडी में आंवला खाने का सबसे पसंदीदा तरीका माना जाता है। खास करके बच्चे इसे अधिक पसंद करते हैं, आंवला का मुरब्बा बनाने की प्रक्रिया में आंवले के गुण में कोई विशेष कमी नहीं आती बल्कि यह आराम से पेट में पच जाता है।
बस इसके बनने के तरीकों का ध्यान रखना चाहिए, यदि आप रोजाना एक आवाले का मुरब्बा खाते हैं, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। और शरीर को गर्मी मिलती है, जिससे ठंडी में आपका शरीर हमेशा गर्म रहता है। आवाले का मुरब्बा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ता करने के बाद माना जाता है, ऐसा कई विशेषज्ञ भी मानते हैं।

आंवला का पाउडर (चूर्ण)

ठंडी में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए और ठंड के प्रभाव से बचने के लिए आंवला का पाउडर खास मददगार साबित हो सकता है। जो लोग ठंडी में आंवला खाने के फायदे नहीं ले पाते वे लोग आंवला के पाउडर के सेवन से प्राप्त कर सकते हैं। अक्सर यह तरीका सुविधाजनक होता है,
ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका
ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका
जिन लोगों को ताजा आंवला नहीं मिल पाता वे लोग एक चम्मच आंवला के पाउडर को गुनगुने पानी में या दूध के साथ सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को आंवले में मौजूद लगभग सभी पर्याप्त पोषण मिल जाते हैं। यदि आप चाहे तो आंवला चूर्ण को प्राकृतिक शहद के साथ भी ले सकते हैं। आंवला पाउडर त्वचा और बालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

आंवला का अचार

सर्दियों में मिलने वाले ताजे आवाले का अचार बनाकर के भी लोग इसका सेवन करते हैं। इसके फायदे विशेषज्ञ थोड़ा कम बताते हैं, क्योंकि इसके अंदर मौजूद तेल और मसाले शरीर को अधिक गर्मी प्रदान कर सकते हैं। या तेल अधिक होने की वजह से लीवर से संबंधित समस्या हो सकती है, वही मसाले की अधिकता होने से मल साफ नहीं होता। सीमित मात्रा में ठंडी में आंवला का अचार खाने से विटामिन-सी व अन्य पोषक तत्व मिल सकते हैं। इसके बावजूद ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका इसको कम माना जाता है।

ठंडी में आंवला खाने के फायदे

ठंडी में आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका आपने जान लिया तो चलिए अब जानते हैं, की ठंडी में आंवला खाने के कौन-कौन से लाभ होते हैं? क्यों लोग सर्दियों में आंवला खाना अधिक पसंद करते हैं? और यह फायदेमंद किस प्रकार से है?

आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

सर्दियों में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम व अन्य प्रकार के संक्रमण का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विटामिन-सी की जरूरत होती है, क्योंकि विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। एक शोध के अनुसार आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, ये श्वेत रक्त कोशिकाएं शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं।
This article reviewed by- Dr. Aditya

Author

  • MedicoSutra health website icon , logo

    This content is part of MedicoSutra’s verified health information series. It is written and edited by professionals after detailed discussions with qualified doctors, specialists, and medical researchers — ensuring each fact is accurate, current, and trustworthy.

    View all posts
Share this on
MedicoSutra WhatsApp Widget
WhatsApp

Ask your health query below or choose an option:

Scroll to Top
सावन में दही खाने से क्या होता है, ऐसे लोग बच के रहे लौंग का फूल किसे नहीं खाना चाहिए ? दांतों में पानी लगना घरेलू उपाय से दूर होगा कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट के लक्षण; Covishield Vaccine side effects लव ब्रेन डिसऑर्डर; तुरंत 5 तरीके से बचाएं खुद को