लड़का पैदा करने की विधि; वह 5 तरीका जिससे लड़का पैदा होता है सच या मिथक, Ladka paida karne ki vidhi

कई लोगों को लड़कियां पैदा हो जाने के बाद वह लड़का पैदा करने की विधि जानना चाहते हैं जिससे उन्हें लड़की और लड़के दोनों संतान के रूप में प्राप्त हो सके। हमारे देश में अभी भी ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्हें लड़कियों से ज्यादा लड़के का जन्म होना अच्छा लगता है, इसके पीछे का एक कारण यह भी है की लड़कियां कुछ लोगों को बोझ की तरह लगती हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है की शादी के बाद लड़कियां घर से चली जाती हैं और माता-पिता का कोई सहारा नहीं बचता, ऐसे में वह लड़का पैदा करने की विधि जानने में उत्सुक होते हैं।

लड़का पैदा करने की विधि
लड़का पैदा करने की विधि

Table of Contents

लड़का पैदा करने की विधि (Ladka paida karne ki vidhi bataiye) 

क्या ऐसा सच है कि अगर कोई इंसान लड़की की प्राप्ति के बजाय लड़का प्राप्ति की इच्छा रखता हो और वह लड़का पैदा करने की विधि अपना ले तो उसे लड़का पैदा हो सकता है, ऐसे कई सवालों के जवाब हम इस लेख में जानेंगे परंतु आपको बता दें कि अभी तक चिकित्सा पद्धति में ऐसा कोई कारगर तरीका सिद्ध नहीं हुआ है, जिसे अपना करके आप लड़का पैदा कर सकती हैं। या फिर ऐसी कोई दवा नहीं बनी है जिसे खा लेने से आपको लड़का पैदा हो जाएगा।

परंतु हमारे पूर्वजों के द्वारा कुछ ऐसे तरीके अपनाए जाते रहे हैं जिनमें उनका विश्वास होता था कि इसे करने से लड़का पैदा होता है लेकिन इन तरीकों का सही रूप से कार्य करने का कोई भी प्रमाण मौजूद नहीं है, हम आगे उन सभी तरीकों के बारे में बात करेंगे जिससे लड़का पैदा होता है परंतु उससे पहले लड़का पैदा होने का वैज्ञानिक तरीका समझना आवश्यक है।

 

MedicoSutra Follow Bar

 

लड़का कैसे पैदा होता है (Ladka kaise paida hota hai) 

किसी को लड़का पैदा होगा या लड़की इस बात की संभावना 50% की होती है लिए एक उदाहरण से समझते हैं की लड़का और लड़की कैसे पैदा होते हैं 

प्रत्येक मनुष्य के अंदर 23 जोड़ी अर्थात 46 क्रोमोसोम (Chromosome) पाए जाते हैं (पुरुषों में पाए जाने वाले क्रोमोसोम: 22+XY, महिलाओं में पाए जाने वाले क्रोमोसोम: 22+XX) जिनमें से 22 क्रोमोसोम पैदा होने वाले संतान के रंग-रूप, शरीर का आकार, अनुवांशिकता वाली बीमारी और अन्य प्रकार के शारीरिक लक्षण जो बाहरी या अंदरूनी हो सकते हैं के लिए जिम्मेदार होते हैं।

शेष बचा हुआ एक जोड़ी क्रोमोसोम इस बात के लिए जिम्मेदार होता है कि लड़का पैदा होगा या लड़की, लड़का पैदा होने के लिए जिम्मेदार क्रोमोसोम 22+XY (22+XY Chromosome) होता है, वही लड़की पैदा होने के लिए 22+XX क्रोमोसोम (22+XX Chromosome) जिम्मेदार होता है। नीचे दिखाए गए चित्र से आप यह अच्छे से समझ पाएंगे कि लड़का या लड़की होने के लिए 50% की संभावना क्यों मानी जाती है।

लड़का पैदा करने की विधि
लड़का पैदा करने की विधि

लड़का पैदा होने के लिए कौन जिम्मेदार होता है

ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि यदि किसी महिला को बार-बार लड़की पैदा हो रही है तो इसका जिम्मेदार वह खुद है लेकिन यह बिल्कुल गलत बात है, महिलाओं के अंदर पाए जाने वाला क्रोमोसोम 22 + XX होता है। वहीं पुरुष के अंदर क्रोमोसोम 22 + XY होता है, जब पुरुष शारीरिक संबंध बनाता है तब उसके शरीर से निकले हुए शुक्राणु में मौजूद X और Y क्रोमोसोम इस बात का निर्धारण करते हैं कि लड़का होगा या लड़की, इसलिए हम यह कह सकते हैं कि लड़का या लड़की पैदा होने का मुख्य कारण पुरुष होता है।

गर्भावस्था कैलकुलेटर: अनुमानित नियत तिथि, गर्भाधान तिथि

लड़का पैदा करने का घरेलू उपाय और उनसे जुड़े मिथक (Ladka paida karne ka gharelu upay)

लड़का पैदा करने का घरेलू उपाय अनेक प्रकार के अपने जाते हैं लोगों का ऐसा मानना है कि ऐसा करने से उन्हें लड़का ही पैदा होगा आईए जानते हैं ऐसे कौन से मिथक है जिन्हें लोग अज्ञानता वश करते हैं, और निराश होते रहते हैं कुछ परिस्थितियों में लोग अपने स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से खराब कर लेते हैं।

 

MedicoSutra Follow Bar

 

लड़का पैदा करने का नुस्खा में चांदनी रात में संबंध बनाना (Ladka paida karne ka nuskha)

बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि जब पूर्ण रूप से चांदनी रात होती है तब ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं को लड़का पैदा होता है परंतु यह किसी भी रूप से प्रमाणित नहीं किया जा सकता है यह एक मिथक है।

लड़का पैदा करने के लिए खट्टे फलों का सेवन

बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि जो महिला खट्टे फलों का सेवन करती है उसे लड़का पैदा होता है दरअसल जब महिलाएं गर्भावस्था में होती हैं, तब उन्हें अत्यधिक खट्टा खाने का मन करता है जिसकी वजह से लोगों ने यह अवधारणा विकसित कर ली कि यदि महिला गर्भधारण से पूर्व खट्टे फलों का सेवन करेगी तो उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी, लेकिन यह बात किसी भी रिसर्च में अभी तक सही साबित नहीं हो सकी है इसलिए हम इसे भी मिथक मानते हैं।

MedicoSutra का Advanced Pregnancy calculator (गर्भावस्था कैलकुलेटर: अनुमानित नियत तिथि, गर्भाधान तिथि)

लड़का पैदा करने के लिए सूर्य की उपासना

महाभारत काल में सूर्यपुत्र कर्ण की विख्यात को देखते हुए लोगों ने यह मान लिया कि सूर्य की उपासना करने से उन्हें एक तेजस्वी और ताकतवर पुत्र की प्राप्ति होगी परंतु यह काल्पनिक बातों से अत्यधिक कुछ भी नहीं है सूर्य की उपासना करने से आपको शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित लाभ अवश्य मिल सकते हैं जिसमें मुख्य रूप से विटामिन डी का मिलन शामिल है परंतु लड़का पैदा करने के लिए सूर्य की उपासना आपको निराश कर सकती है।

सर्वाइकल कैंसर क्या है; कम उम्र की महिलाएं भी रहे सतर्क अभी जानें कारण और 10 लक्षण 

कब संबंध बनाने से लड़का पैदा होता है 

बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि लड़का पैदा करने के लिए 1 महीने के बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहिए वहीं कुछ इस बात पर जोर देते हैं कि शारीरिक संबंध कब बनाएं इसके लिए समय का निर्धारण होना आवश्यक है परंतु यह बिल्कुल गलत बात है। पुरुषों के अंदर एक शुक्राणु को पूरे तरीके से परिपक्व होने में 3 महीने से लेकर 6 महीने तक का समय लगता है, ऐसे में यदि आप लंबे समय बाद शारीरिक संबंध बनाते हैं तब आपके शुक्राणु स्वस्थ होते हैं परंतु वह इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं माने जा सकते कि लड़का पैदा होगा या फिर लड़की। 

लड़का पैदा करने की विधि
लड़का पैदा करने की विधि

लड़का पैदा करने का वैज्ञानिक तरीका

लड़का पैदा करने का वैज्ञानिक तरीका किसी भी प्रकार का नहीं होता है अभी तक के समय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण मौजूद होने के बावजूद कोई भी इस बात के लिए 100% दवा नहीं कर सकता कि वह किसी वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल करके लड़का पैदा करने में मदद कर सकता है। अधिकांश लोग टेस्ट ट्यूब बेबी की प्लानिंग करते हैं तो उन्हें भी ऐसा लगता है कि वह पुत्र रत्न की प्राप्ति कर सकते हैं लेकिन फिलहाल अभी के समय के हिसाब से यह असंभव सा प्रतीत होता है।

 

MedicoSutra Follow Bar

 

क्या खाने से लड़का पैदा होता है (Kya khane se ladka paida hota hai)

किसी इंसान को अपने जीवन शैली में आहार को लेकर किए जाने वाला बदलाव विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में करना चाहिए यदि आप लड़का पैदा करने के लिए किसी प्रकार के खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करना चाहती हैं, तो पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़का पैदा करने की विधि के लिए किसी भी प्रकार के आहार का सेवन आपकी मदद नहीं कर सकता, स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रत्येक दिन संपूर्ण आहार करना चाहिए।

Ovulation Calculator क्यों उपयोगी है? कैसे उपयोग करें ?

लड़का पैदा करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए (Ladka paida karne ke liye kaun sa fal khana chahiye)

यदि आपका ऐसा मानना है कि लड़का पैदा करने के लिए किसी प्रकार का फल आपकी मदद कर सकता है तो यह एक मिथक है। आपको फलों का सेवन अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख करके करना चाहिए यदि आप किसी गंभीर शारीरिक बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

ऐसा तरीका जिससे सिर्फ लड़का पैदा होता है

बहुत से लोगों का मानना है कि शारीरिक संबंध बनाते वक्त समय दिन पोजीशन और घरेलू नुस्खे लड़का पैदा करने का तरीका हो सकता है लेकिन यह किसी भी प्रकार से सत्य नहीं है, यदि आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो आपको अपने आहार में मुख्य रूप से प्रोटीन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट वाले खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकती हैं, और ऐसा करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

लड़का पैदा करने की विधि
लड़का पैदा करने की विधि

लड़का पैदा करने की टेबलेट,और मिथक 

जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि लड़का या लड़की होने की संभावना 50% की होती है इस संभावना को बदलने के लिए अभी तक आधुनिक चिकित्सा पद्धति ऐसे किसी भी टैबलेट का दावा नहीं करती, जिसे खाने से आपको लड़का पैदा हो सकता है। बहुत से लोग लड़का पैदा करने की चाहत में इतने अंधे हो जाते हैं कि वह अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर कम पढ़े-लिखे डॉक्टर या फिर अंधविश्वास में पड़कर के लड़का पैदा करने की विधि और अनेक प्रकार की दवाओं का सेवन करने लग जाते हैं जिससे गंभीर परिणाम उन्हें आगे भुगतना पड़ सकता है।

 

लड़का पैदा करने की विधि -निष्कर्ष

लड़का पैदा करने की विधि का उद्देश्य: किसी भी इंसान को लड़का या लड़की में अंतर नहीं करना चाहिए हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें संतान प्राप्ति नहीं होती ऐसे में यदि आपको लड़का या लड़की प्राप्त होती है, तो इसे भगवान की मर्जी और अपनी किस्मत मान करके खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए, आज के बदलते समाज में आधुनिकरण बहुत तेजी से अपने पांव पसार रहा है,

ऐसे में लड़का हो या लड़की सभी अपने बेहतर शिक्षा और अच्छे संस्कार की बदौलत माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं इसलिए आपको लड़का पैदा करने की विधि जैसे किसी भी अंधविश्वास या फिर तरीकों को नहीं अपनाना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाए, अपने बच्चों को सही संस्कार दें चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की समानता का अधिकार देने से आपको समाज में एक बेहतर सम्मान मिलेगा और आपकी संतान आपका बेहतर ख्याल रखेगी।

अंडकोष खराब होने के लक्षण; और 10 प्रभावी घरेलू उपाय 

अस्वीकरण:

हमारे लेख (लड़का पैदा करने की विधि) में किसी भी प्रकार से मनुष्य की भावनाओं को आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं है और ना ही हम ऐसे अंधविश्वास और उपायों को बढ़ावा देते हैं, जो सामाजिक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जा सकता है, किसी इंसान को संतान प्राप्ति से संबंधित सवालों के जवाब के लिए संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

मेडिको सूत्र (MedicoSutra) पर आने के लिए धन्यवाद हम आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं

कृपया अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

धन्यवाद 

 

Author

  • MedicoSutra health website icon , logo

    This content is part of MedicoSutra’s verified health information series. It is written and edited by professionals after detailed discussions with qualified doctors, specialists, and medical researchers — ensuring each fact is accurate, current, and trustworthy.

    View all posts
Share this on
MedicoSutra WhatsApp Widget
WhatsApp

Ask your health query below or choose an option:

Scroll to Top
सावन में दही खाने से क्या होता है, ऐसे लोग बच के रहे लौंग का फूल किसे नहीं खाना चाहिए ? दांतों में पानी लगना घरेलू उपाय से दूर होगा कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट के लक्षण; Covishield Vaccine side effects लव ब्रेन डिसऑर्डर; तुरंत 5 तरीके से बचाएं खुद को